बेणेश्वरधाम पर 18 फरवरी से मेला
इस त्रिवेणी संगम पर होगा आदिवासियों का महाकुंभ
बेणेश्वरमेला 18 फरवरी से शुरू होगा। मुख्य मेला 22 फरवरी को भरेगा। मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बेणेश्वर धाम परिसर में दुकानें, झूले लगने लगे हैं। साबला, बांसवाड़ा और वालाई पुल पर रेलिंग लगाने का काम पूरा हो गया है।
नदियों की ओर सूचना संकेत बोर्ड लगाए गए हैं। मेले में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित देशभर के श्रद्धालु पहुंचेंगे। 22 फरवरी को मुख्य मेले के दिन माघ शुक्ल पूर्णिमा को लेकर पालकी यात्रा निकाली जाएगी। पालकी साबला हरिमंदिर से बेणेश्वर धाम तक जाएगी। इस दौरान महंत अच्युतानंदजी महाराज के साथ हजारों मावभक्त त्रिवेणी संगम आबुदर्रा में स्नान करेंगे। रात को रासलीला का कार्यक्रम होगा। इससे पहले 12 फरवरी को बसंतोत्सव के दिन साबला हरिमंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण के साथ मेले की शुरुआत होगी।
बेणेश्वर मेले को लेकर धाम तक पहुंचने के मार्ग के पुल पर लगाई गई रेलिंग।