वागड़श्री कॉलेज में वार्षिकोत्सव पंच 2016
बांसवाड़ा| वागड़श्रीकॉलेज में शुक्रवार को भी वार्षिकोत्सव पंच 2016 में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि फैशन डिजाइनर दरविंदर कौर, अमनसिंह रहे। कार्यक्रम में एकल नृत्य छात्र-छात्रा क्रमश मुकुल त्रिवेद शिवानी शर्मा प्रथम, समूह नृत्य में चावट बाॅयज ज्योति ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सागर अर्पित के सुरों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। निमेश ग्रुप ने सामाजिक बुराई व्यसन पर नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान सियाचीन में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलेज निदेशक जयदीपसिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्राचार्य डॉ. विमलकुमार जैन ने तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। संचालन कमलेश, राहुल रौनक ने किया।