जांच शिविर में 628 जरूरतमंदों का चयन, 1200 उपकरण मिलेंगे
बांसवाड़ा |न्यूक्लियर पावरकॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की अोर से शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग छात्रावास परिसर में निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान विकलांगता, बहरापन, अंधता आदि से पीड़ित लोगों की चिकित्सकों से जांच करवाई गई। जिस पर एलिम्को कंपनी के अधिकारियों ने चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श के अनुरूप बनाए जाने वाले सहायक उपकरणों का विवरण तैयार किया। एनपीसीआईएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक आयोजित शिविर में 628 लोग लाभान्वित हुए, जिन्हें 1200 उपकरण दिए जाएंगे।