- Hindi News
- National
- आज सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार कराने के आदेश, जहां परीक्षा, वहां लागू नहीं
आज सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार कराने के आदेश, जहां परीक्षा, वहां लागू नहीं
बांसवाड़ा|शनिवार कोसूर्य सप्तमी है और इस दिन सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सूर्य नमस्कार कराने के शिक्षा निदेशक बीएल स्वर्णकार ने आदेश दिए हैं। जो स्कूल पटवार भर्ती परीक्षा के केंद्र हैं, वहां पर यह आदेश प्रभावी नहीं रहेगा। परीक्षा की वजह से स्कूलों में बच्चों का अवकाश रहेगा। बाकी प्रारंभिक और माध्यमिक विभाग के स्कूलों में यह कार्यक्रम करना है। डीईओ प्रेमजी पाटीदार ने बताया कि सभी स्कूलों को यह कार्यक्रम सुबह प्रार्थना के समय पर करना है। वहीं जिन स्कूलों में पटवार भर्ती की परीक्षा है, वहां पर बच्चों के अवकाश की वजह से यह कार्यक्रम नहीं होगा।