भास्कर संवाददाता|बांसवाड़ा
भास्कर संवाददाता|बांसवाड़ा
ऋग्वेदकी लुप्त हो रही शाखायनी शाखा के संरक्षण के लिए अब राष्ट्र संत रमेश भाई ओझा का सहयोग मिलेगा। वाग्वर वैदिक संस्कृति परिषद के सह संयोजक डॉ. दीपक द्विवेदी ने बताया कि वैदिक शिक्षा के लिए गुजरात के पोरबंदर में संत ओझा द्वारा संचालित सांदीपनी वेद विद्यानिकेतन के संयोजक पं. ज्ञानेंद्र सापकोटा इस कार्य के लिए जिले में प्रवासरत हैं। वे यहां वेदविज्ञ पं. इंद्रशंकर झा पं. हर्ष नागर के सानिध्य में शाखायनी शाखा का अध्ययन कर रहे हैं। पं. ज्ञानेंद्र बताया कि 13 फरवरी से उनके आश्रम के दो शिष्य और आएंगे, जो 3 महीने तक यहां अध्ययन करेंगे। ज्योतिष परिषद के संयोजक पं. भगवती शंकर द्विवेदी ने बताया कि लोढ़ीकाशी में वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा संरक्षण के कार्य में संत ओझा का आना शुभ संकेत है।