ऑनलाइन भर्ती फार्म में सुधार किया जाए
बांसवाड़ा। राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अनुबंध पर नियुक्ति को लेकर जारी विज्ञप्ति की वेबसाइट पर ऑनलाइन भर्ती के फार्म में एससी वर्ग ट्राइबल एरिया का कॉलम शामिल किए जाने की मांग की है। इस संबंध में ट्राइबल एरिया के अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि वेबसाइट के फार्म पर कैटेगरी कॉलम में मात्र एससी ही सिलेक्ट हो रहा है, जिसके बाद डू यू बिलाेंग टू ट्राइबल एरिया 9 का कॉलम होना चाहिए था, लेकिन यह कॉलम नहीं है। इसके कारण ट्राइबल एरिया के अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में फार्म में इस कॉलम को शामिल करने की मांग की है।