पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाते बांसवाड़ा जिले में स्थानांतरित किए जाएं

खाते बांसवाड़ा जिले में स्थानांतरित किए जाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा छोटी सरवन के ब्लॉक अध्यक्ष वीरचंद मईड़ा ने छोटीसरवन ब्लॉक के शिक्षकों के जीपीएफ एसआईएफ की डायरियां तथा खाते प्रतापगढ़ जिले से बांसवाड़ा जिले में स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि छोटीसरवन ब्लॉक पहले पीपलखूंट में था, लेकिन प्रतापगढ़ जिला बनने के बाद 18 ग्राम पंचायतें बांसवाड़ा में होने से नया ब्लॉक छोटीसरवन बनाया गया था। इस ब्लॉक के शिक्षकों के खाते अब भी प्रतापगढ़ में होने से उन्हें लोन लेने में दिक्कत हो रही है। साथ ही अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...