सरपंच के खिलाफ फर्जी दस्तावेज से चुनाव लड़ने का केस दर्ज
बांसवाड़ा| उदयपुरमार्ग पर चिरावाला गढ़ा के सरपंच के खिलाफ चुनाव के दौरान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ना और जीत हासिल करने के लिए कूटरचित दस्तावेज बनाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इसमें जांच कर रही है।
इस ग्राम पंचायत की सरपंच रमू भील प|ी हकरू भील के खिलाफ अमृतलाल डामोर ने प्रकरण दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में डामोर ने बताया कि तीन संतान, और शैक्षणिक योग्यता मापदंड के अनुसार नहीं थी, लेकिन कुछ लोगाें की मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इन दस्तावेजों का उपयोग करते हुए चुनाव लड़ा और विजयी हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
गौरतलब है कि इस ग्राम पंचायत में चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन काफी हंगामा हुआ था और ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टियों को भी बंदी बना लिया था। तब भी पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। साथ ही इस बात का भी दावा किया गया था कि पीठासीन अधिकारी के सामने भी आपत्ति की थी, लेकिन मिलीभगत की वजह से एक भी नहीं सुनी। आखिर में रमू की जीत की घोषणा हुई, तो विरोधी भड़क उठे। मामले को शांत करने के लिए रात्रि को ही तत्कालीन एएसपी हर्ष र|ू और एडीएम नारायणसिंह शेखावत ने मोर्चा संभाला था।