पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कागदी पिकअपअप की राह भी खुरदरी

कागदी पिकअपअप की राह भी खुरदरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा

कागदीपिकअपवियर को शहर की शान माना जाता है। इस पिकअप और गार्डन में शहर के करीबन 2 हजार नागरिक रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। शाम को भी यहां वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की चहल-पहल रहती है, लेकिन यहां की आमराह भी खुरदरी हो चली है।

शहर के सैकड़ों गणमान्य लोगों की रोज आवाजाही के बावजूद लंबे अरसे से सड़क खुर्दबुर्द हो चली है, जिसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। यहां सड़क बची ही नहीं, बल्कि इसकी कंकरीट ओर गिट्टी आमराह में बिखरी रहती है। यदि इस रास्ते में कोई दौड़ लगाने की कोशिश भी करे तो गिरने की आशंका बनी रहती है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय यहां रोड का काम कराया गया था, लेकिन काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते सड़क उधड़ती चली गई।

मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले शहर के कुछ गणमान्य नागरिकों ने इस सड़क की दशा को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान चाहा है। सोमवार को जोगर्स क्लब और मोक्षधाम विकास समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। क्लब और समिति के पदाधिकारी जैनेंद्र त्रिवेदी, पूर्व सभापति राजेश टेलर के अलावा सुनील दोसी, शैलेंद्र वोरा, रितेश जैन नानी, कमलेश दोसी ने ज्ञापन में बताया कि रतलाम रोड स्थित कागदी पिकअप तक अच्छी सड़क बनवाई जानी चाहिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को असुविधा नहीं हो। यहां पर दुपहिया वाहन अक्सर पंक्चर हो जाते हैं।

साथ ही इन प्रबुद्धजनों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि कागदी जलाशय में फैले पौधों और झाड़ियों को हटवाकर पानी को प्रदूषित होने से रोका जाए। इससे यहां की प्राकृतिक खूबसूरती खतरे में है। साथ ही उन्होंने जल स्वावलंबन योजना के तहत इस मार्ग के मोक्षधाम पर बने एनिकट में लीकेज होने की समस्या बताई, जिससे जल संग्रहण नहीं हो पाता। इसके लिए भी काम कराना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग को एनिकट का रखरखाव करवाने के आदेश देने का आग्रह किया है।

बांसवाड़ा. कागदीपिकअपवियर जोगर्स क्लब और मोक्षधाम विकास समिति के पदाधिकारी कलेक्टर को सड़क की गंभीर होती जा रही समस्या बताने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...