तेली समाज बांसवाड़ा की नई टीम बनी
बांसवाड़ा| तेलीसमाज बांसवाड़ा के चुनाव रविवार को वनेश्वर स्थित समाज राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में जिला चुनाव संयोजक नरेंद्र तेली के सानिध्य में हुए। इसमें तहसील इकाइयों से चुने गए अध्यक्ष मंत्रियों की मौजूदगी में सर्मसम्मति से रमेशचंद्र पहलवान को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष सुखलाल/खमाजी, लक्ष्मण/कालिया, मंत्री लोकश/गंगाराम तेली, संगठन मंत्री गोविंदलाल/गेफरलाल, धर्मेंद्र/रामचंद्र, कोषाध्यक्ष नवीन/गुलाब तेली, कार्यालय मंत्री महेशचंद्र/वेलजी, प्रवक्ता दिलीप परमार/ मनाजी, सदस्य महेश/हीरजी, कमलेश/सूरजमल बरोड़िया, दिनेशचंद्र/वेलजी, गोविंद/रुसीया, दिनेश/शंकरलाल, विधि परामर्शदाता पंकज बरोड़िया को बनाया गया।
बांसवाड़ा में शपथ लेते तेली समाज के पदाधिकारी।