राज्यस्तरीय मास्टर्स बेडमिंटन स्पर्धा आज से
बांसवाड़ा| जिलाबेडमिंटन एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय मास्टर्स बेडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार और रविवार को बेडमिंटन इंडोर हॉल, कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। उदघाटन समारोह शनिवार सुबह 8 बजे रखा गया ह।
एसोसिएशन के सचिव राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिा में 15 जिलाें के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगीता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इधर, बांसवाड़ा में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता को लेकर बेडमिंटन खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ तैयारी शुरू कर दी है।