त्रिमेस का महाअधिवेशन 28 को, तैयारी को लेकर बैठक
बांसवाड़ा| त्रिवेदीमेवाड़ा ब्राह्मण समाज की नगर इकाई कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को हुई। शहर के घंटाघर में हुई बैठक की अध्यक्षता डायालाल त्रिवेदी ने की विश्वेश्वर जोशी मुख्य अतिथि थे। जिसमें अरथूना में 28 फरवरी को अायोजित होने वाले संभाग स्तरीय त्रिमेस के महाअधिवेशन प्रतिभा सम्मान समारोह में शहर से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी को लेकर कार्य योजना बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया। सचिव शरद त्रिवेदी ने बताया कि सम्मेलन के प्रचार प्रसार के लिए 14 फरवरी को आम बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही श्रीएकलिंगनाथ भवन में शेष रहे निर्माण कार्य समाज हित में नियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।