पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्राफा व्यापारी से ठगी हजारों की सोने की चेन

सर्राफा व्यापारी से ठगी हजारों की सोने की चेन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| डॉक्टरबताकर एक बदमाश ने सर्राफा व्यापारी से चेन खरीदने की बात कर हजारों की सोने की चेन ठग गली। पीपली चौक स्थित सर्राफा व्यापारी शुभम पुत्र मुकेश सर्राफ के पास 7 दिन पहले फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को डॉक्टर बताते हुए सोने की चेन लेनी चाही। शुभम ने उसको अलग-अलग सोने की चेन के भाव और उनका वजन बताया। ठग ने एक बार चेन को देखने के लिए अस्पताल में बुलाया। इस पर शुभम ने एक कार्मिक को तीन चेन करीब छह तोला वजनी देकर अस्पताल भेजा। शुभम का परिचित जैसे ही अस्पताल पहुंचा तो वहां पहले से तैयार खड़े शख्स ने युवक को अस्पताल के बाहर ही रोका लिया और उसे वहीं ठहरने के लिए कहा। इसके कुछ देर बाद युवक बाहर आया और चेन का भुगतान मोहन कॉलोनी स्थित कारपोरेशन बैंक से लेेने के लिए कहा। इस पर चेन के रुपए लेने के लिए युवक बैंक गया तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर ठगे जाने का पता चला तो जानकारी पुलिस को दी गई। हालांकि व्यापारी की शिकायत है कि इसकी रिपोर्ट थाने पर लिखवाने गए, लेकिन नहीं सुना गया।

खबरें और भी हैं...