घरवाले बारात में गए, पीछे से घर में चोरी
मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
भास्कर संवाददाता.बांसवाड़ा
शहरमें एक दिन के लिए भी मकान को सूना छोड़ना अब मुश्किल हो चला है। बाबा बस्ती में एक परिवार शादी के लिए बाहर क्या गए, पीछे से चोरों ने मकान को अपना निशाना बना डाला।
चोरों ने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और 11 हजार नकदी चुरा ली। इसका पता सुबह पड़ोसियों को घर का दरवाजा खुला देख चला। इस पर उन्होंने इसकी खबर मकान मालिक को दी। पीड़ित अशोक पड़ियार ने बताया कि वह परिवार के साथ लुनावाड़ा में बारात में गए थे। बीती रात चोरों ने ताला तोड़ 2.30 तोला सोने की बंगड़ी, सोने के 2 तोले के झुमके, एक तोले की चेन, एक तोले के बच्चों के लोंग, आधा तोला की कान की चेन, ननद के 3 ताेले के झूमके, चांदी का कंदोरा और पायजेब के अलावा 11 हजार रुपए चोरी कर ली।
मकान मालिक की प|ी शीला पड़ियार ने बताया कि पहले भी एक बार बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन आहट सुनकर समय पर उनके जाग जाने से नाकाम रहे थे। एएसआई भानुप्रतापसिंह के साथ पुलिस दल ने आकर मुआयना किया। जानकार व्यक्ति के हाथ होने का शक भी इसलिए लगाया जा रहा है कि आखिर परिवार एक दिन के लिए बाहर गया हुआ है, इसकी भनक चोरों तक कैसे पहुंची? हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरों ने मकान को निशाना बनाने के बाद इसी गली में एक गैराज के भी ताले तोड़ चोरी की कोशिश की, लेकिन विफल रहे।
अस्पतालके औषधि भंडार में भी चोरी
इधर,चोरों ने राजकीय एमजी अस्पताल परिसर में बने नवनिर्मित औषधि भंडार भवन में भी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने यहां से एसी के तांबे के तार और भवन में लगी डब्ल्यूआईसी की दो यूनिट चुरा ली। प्रभारी अधिकारी डॉ. अमित शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।