दीनदयाल सभागार में नि:शुल्क जांच और परामर्श शिविर 21 फरवरी को
बांसवाड़ा| नि:शुल्कजांच एवं परामर्श शिविर का 21 फरवरी को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक नगर परिषद के पं.दीनदयाल सभागार भवन में रखा गया है। सांवरमल अग्रवाल एवं परिवार की ओर से आयोजित फ्री चेकअप कैंप मेें एडवांस नी एंड शोल्डर हॉस्पिटल अहमदाबाद के डॉ. प्रथमेश जैन अस्थि रोग और डॉ. दीप्ति जैन स्त्री रोग संबंधी परामर्श देंगी। कैंप के आयोजक परिवार के संजय अग्रवाल और संदीप अग्रवाल ने बताया कि शिविर में खून की जांच, एक्सरे और दवाओं का इंतजाम नि:शुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए 7891652550 और 7891654959 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।