पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार चाचाकोटा से जुड़ेगा माही महोत्सव

पहली बार चाचाकोटा से जुड़ेगा माही महोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय माही महोत्सव पहली बार चाचाकोटा से भी जुड़ेगा। यहां माही महोत्सव के दूसरे दिन बैलून उड़ाया जाएगा, जिसमें बैठने वाले शहरवासी 100 फीट की ऊंचाई से माहीडैम के बेकवाटर का विहंगम दृश्य देख सकेंगे। इसको लेकर भास्कर की पहल पर समाजसेवी मुजफ्फरअली ने चाचाकोटा में आयोजन को लेकर सुझाव दिया था, जिसे प्रशासन ने मान लिया।
दो दिवसीय माही महोत्सव का शुभारंभ 19 फरवरी को शोभायात्रा के साथ होगा और 20 फरवरी की शाम को मेगा इवेंट के साथ इसका समापन होगा। इस बीच दो दिनों तक करीब 15 अलग-अलग तरह के कार्यक्रम शहर, चाचाकोटा और माही बेकवाटर गेमन पुल पर कराए जाएंगे।

इस आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक की गई। जिसमें आयोजन का स्वरूप तय कर लिया गया। इसके साथ ही सभी सांस्कृतिक, रोमांचकारी आयोजन के लिए विभागवार इंवेंट संयोजक की अध्यक्षता में कमेटियां बना दी है। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रमों और खर्च पर चर्चा की गई। बैठक में एडीएम नरेंद्र कोठारी, एएसपी गणपति महावर, एसडीएम अंशदीप रल्ह, पर्यटन अधिकारी अनिल तलवाड़िया सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शोभायात्रा: हाथी-घोड़े, पारंपरिक पोशाकों में निकलेगी झांकी, स्कूलों के बैंड भी होंगे

आयोजन के पहले दिन शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें वागड़ की संस्कृति झलकेगी। इसमें शहरवासियों के साथ स्कूली बच्चे, सजे-धजे ऊंट, हाथी-घोड़े, लाेकजत्थाें के कलाकार, पुलिस-स्कूलों के बैंड, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की झांकी, आईसीडीएस का जत्था, नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। इसको लेकर सोमवार को ही नगर परिषद में आयोजन समिति की बैठक हुई।

महोत्सव को लेकर ही एडीएम नरेंद्र कोठारी ने सोमवार को सुबह 10 बजे बैठक बुलाई थी। इसमें अधिकांश विभागों के अधिकारी बिना तैयारी के आए, जिस पर एडीएम और कलेक्टर नाराज हुए और आखिर शाम 5 बजे फिर बैठक बुलाई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, एस्टिमेट, समितियों का गठन से जुड़ी पूरी जानकारी के साथ आने के आदेश दिए। इसके बाद शाम को इस आयोजन को अंतिम स्वरूप दिया गया है।

प्राकृतिक नजारे की खूबरसूरती के चलते बांसवाड़ा का गोवा माने जाने वाले चाचाकोटा पर माही महोत्सव आयोजन की एक शृंखला रखने के बारे में नीतिगत निर्णय होने के बाद इस स्थल पर सोमवार शाम को संभावना परखी गई। पुलिस टीम के साथ मुजफ्फर अली ने बताई सुरक्षा की जरूरत।


खबरें और भी हैं...