उपशासन सचिव के आदेश की पालना को लेकर सांसद ने पत्र लिखा
बांसवाड़ाऔर डूंगरपुर जिले के राजस्थान शिक्षाकर्मी बोर्ड के अधीन कार्यरत शिक्षाकर्मियों के लिए वर्ष 2008 में तत्कालीन उपशासन सचिव ने सुविधाएं देने को लेकर आदेश जारी किए थे, लेकिन बाद में आदेशों पर रोक लगा दी गई।
इसी मामले को लेकर सांसद मानशंकर निनामा ने शिक्षक संघ सियाराम की मांग पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्कालीन आदेश की पालना करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि इस आदेश की पालना आयुक्त राज्य प्रारंभिक शिक्षा परिषद द्वारा नहीं की जा रही है। जिस पर सांसद ने सहमति जताते हुए अपनी ओर से पत्र लिखा है।
शिक्षक नेता ललित आर पाटीदार, अशोक शर्मा, अशोक निनामा, दुर्गा बुनकर, प्रभुलाल बरोड, अंबालाल डामोर ने कहा कि इसके लिए जरूरी हुआ तो सरकार पर दबाव बनाएंगे।