किसानों को सिखाई खेती की नई तकनीक
बांसवाड़ा| कृषिविज्ञान केंद्र बोरवट के 34वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक धनसिंह रावत ने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक संसाधनों, कृषि क्षेत्र में रही नई तकनीक कृषि वैज्ञानिकों का सहयोग लेकर विकास करें।
विशिष्ट अतिथि कृषि अनुसंधान केन्द्र बांसवाड़ा के संभागीय निदेशक डाॅ. प्रमोद रोकडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार पाडी सरपंच नगेन्द्र सिंह थे। उदघाटन सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रभारी डाॅ. आरएल सोनी ने जनजाति क्षेत्र के राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेशी परियोजना के तहत हुए कार्यों डाॅ. रोकड़िया ने मक्का गेहूं की खेती का तुलनात्मक अध्ययन बताया। समारोह में आए लगभग 200 किसानों को उन्नत मुर्गीपालन उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. रणजीत सिंह, डाॅ. हीरालाल बुगालिया ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डाॅ. जीएल कोठारी ने किया।
किसान गोष्ठी में मौजूद अतिथि।