पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 पोल पर लगीं 90 एलईडी लाइटों से जगमगाया शहर

45 पोल पर लगीं 90 एलईडी लाइटों से जगमगाया शहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। नगरपरिषद की ओर से शहर के तीन मार्गों पर लगवाए गए 45 पोल पर लगाई गईं 90 एलईडी लाइटों का विधायक धनसिंह रावत ने शुक्रवार रात को शुभारंभ किया।

रात को कागदी पिकअपवियर, साईं मंदिर मार्ग, बांसवाड़ा-डूंगरपुर लिंक रोड और कॉलेज रोड के डिवाइडर पर लगाई गईं एलईडी लाइटों का स्विच दबा कर उदघाटन किया तो समूचा क्षेत्र रोशनी से जगमगा गया। इस दौरान सभापति मंजुबाला पुरोहित, नगर परिषद में प्रकाश व्यवस्था प्रभारी रतनजी भाई, जेईएन विजय दांतला, पार्षद सोनिया वाधवानी, नाजआरा, लाभचंद पटेल, शब्बीरभाई रतलामी आदि मौजूद रहे।

रतलाम रोड पर एलईडी लाइटों का शुभारंभ करते विधायक सभापति।

खबरें और भी हैं...