डांगपाड़ा में जरूरतमंदों को कंबल बांटे
बांसवाड़ा। कावड़यात्रासंघ मंदारेश्वर की ओर से राउप्रावि डांगपाड़ा में कंबल वितरण कार्यक्रम संघ के संरक्षक प्रेमकांत जोशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कांतिलाल पटेल ने की और प्रफुल्ल कुमार दक, सुरेंद्र ब्रजवासी, अशोक कंसारा, आरके अय्यर, धरणीधर पंड्या, नारायण भाई कंसारा, यमुना याज्ञिक हेमेंद्र त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत सुषमा तिवारी, मीता भट्ट, विभा पाठक, दर्शन गौतम, संगीता मकवाना संस्थाप्रधान बृजमोहन द्विवेदी ने किया। इस दौरान संघ की ओर से 21 कंबल बांटे गए। संचालन राजेंद्र गरासिया ने किया। अंत में सुषमा तिवारी ने आभार व्यक्त किया।