पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वधर्म एकता मंच चलाएगा स्वच्छता अभियान

सर्वधर्म एकता मंच चलाएगा स्वच्छता अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा/छींच| सर्वधर्मएकता मंच हम ग्रुप की बैठक लोधा गांव में सूफी शायर सिराज नूर की अध्यक्षता, समाजसेवी धर्मेंद्र उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य, नरेश दयाल पंड्या, मोहम्मद शफीक पहलवान के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। इस दौरान हम ग्रुप की ओर से शहर के सभी वार्डों से लेकर जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही माही महोत्सव से लेकर सामाजिक राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग करेगा। वहीं मानगढ़धाम परिसर में पौधरोपण भी किया जाएगा।

बैठक के दौरान एकता मंच के कार्यक्रम सुचारू बनाने की दृष्टि से जिला कार्यकारिणी का मनोनयन किया। इसमें अध्यक्ष मुजफ्फर अहमद, सचिव मुस्तफा आशिक, महामंत्री मानेंग डांगी, कोषाध्यक्ष सईद परवाना, विधि सलाहकार संपर्क प्रमुख एडवोकेट पंकज बरोड़िया, सह सचिव मयंक सोनी को बनाया गया। कलीम मोहम्मद, नीतेश हिंदुस्तानी, महबूब मंसूरी ने हम ग्रुप के वर्षभर में किए गए आयोजनों के बारे में बताया नए नामकरण सर्वधर्म एकता मंच के नाम का प्रस्ताव दिया जिस पर सहमति बनी। अतिथियों का स्वागत हीरालाल कटारा, नदीम मोहम्मद, नीतेश कंसारा, निजाज मोहम्मद आदि ने किया। संचालन नारायण गणावा ने किया।

लोधा गांव में सर्वधर्म एकता मंच की बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...