राज्य स्तरीय मास्टर्स बेडमिंटन प्रतियोगिता
बांसवाड़ा| जिलाबेडमिंटन एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय मास्टर्स बेडमिंटन प्रतियोगिता 13 14 फरवरी को बेडमिंटन इंडोर हॉल, कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी।
एसोसिएशन के सचिव राजीव द्विवेदी ने बताया कि बांसवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 10 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में 35 से 40, 40 से 45, 45 से 50, 50 से 55, 55 से 60 और 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता को लेकर एसोसिएशन के संरक्षक शीतल मेघावत, श्याम जांगिड़, अध्यक्ष विवेक भंभानी, गुरमेलसिंह, छत्रपाल सेठ, गौरव दोसी सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इधर, बांसवाड़ा में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता को लेकर बेडमिंटन खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ तैयारी शुरू कर दी है।