पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपभोक्ताओं को राहत देने के दिए सुझाव

उपभोक्ताओं को राहत देने के दिए सुझाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। राज्यके आगामी बजट को लेकर राज्यस्तरीय कर सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वैच्छिक संगठनों, सिविल सोसाइटी और उपभोक्ता संगठन के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया गया। इसमें प्रदेश में उपभोक्ता हितों के संरक्षण राहत प्रदान करने के लिए उपभोक्ता परिसंघ अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की ओर से सुझाव दिए गए। परिसंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता निरंजन द्विवेदी ने बताया कि बैठक में बाजार में मिल रहे उपभोक्ता उत्पादों पर टेक्स् में राहत, नकली मिलावटी माल पर अंकुश लगाने, राज्य के उपभोक्ता मामलात विभाग को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक उपभोक्ता सेवाओं को उपभोक्ता हित में विस्तारित करने बेहतर बनाने के सुझाव दिए। साथ ही उपभोक्ता सेवाओं से संबद्ध विभागों में रिक्त पदों को भरने का भी आग्रह किया गया।

खबरें और भी हैं...