पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बागीदौरा के बीडीओ लापरवाही पर एपीओ

बागीदौरा के बीडीओ लापरवाही पर एपीओ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा | बागीदौराके विकास अधिकारी शफकतुल्ला खान को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। जलस्वावलंबन अभियान में लगातार निर्देश देने के बाद भी लापरवाही बरतने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर सीईओ रामनाथ चाहिल ने एपीओ कर मुख्यालय बांसवाड़ा कर दिया है। इसके पहले बागीदौरा पंचायत समिति के तहत ग्राम पंचायत बुड़वा में चल रहे इस अभियान के तहत कार्यों का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आई।

कलेक्टर ने मौके पर ही नाराजगी जाहिर कर सीईओ को एपीओ करने के संबंध में आदेश दिए। दूसरी ओर इस निरीक्षण के बाद कलेक्टर सीधे ही पंचायत समिति पहुंचे, जहां अन्य सभी कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। जिसमें भी धीमी प्रोग्रेस, लागू करने में लापरवाही सामने आई। फिलहाल बागीदौरा बीडीओ का चार्ज गांगड़तलाई के बीडीओ को दिया गया है।

मॉनिटरिंगपर खड़े हुए सवाल : बीडीओको एपीओ करने के बाद जिला परिषद की मॉनिटरिंग पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। आमतौर पर एक माह में कम से कम तीन बार बीडीओ की बांसवाड़ा में बैठक होती है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट को लेकर भी बैठकें होती रही है। सवाल यही है कि आखिर बीडीओ की लापरवाही मंगलवार को कलेक्टर के वहां जाने पर ही सामने आई है, इसके पहले क्यों नहीं आई। जबकि आए दिन ग्रामीण किसी किसी बात पर शिकायतें करते रहे हैं। ग्रामीण विकास और इसकी मॉनिटरिंग की सीधी जिम्मेदारी जिला परिषद के अधीन आती है।

खबरें और भी हैं...