पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 450 कृषि व्यवसायियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

450 कृषि व्यवसायियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा

जिलेभरके 450 से अधिक कृषि व्यवसायियों ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वे व्यवसाय के लाइसेंस के लिए शैक्षणिक योग्यता तय करने का विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों ने दोपहर में कलेक्टर से मुलाकात की और समस्या बताकर कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार कृषि उपनिदेशक रमेश जारोली से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इससे पूर्व सभी व्यापारी पुराना बस स्टैंड एकत्रित हुए और रैली के रूप में कलेक्ट्रेट में गए। इस दौरान डिस्ट्रीक सीड्स एंड पेस्टिसाइड्स एसोसिएशन के एमके गांधी, रमेश पंवार, मांगीलाल मेहता, वीरेंद्र मेहता, पीयूष मेहता मौजूद रहे।

विरोधकी वजह

सरकारने कीटनाशक संशोधन नियम और उर्वरक संशोधन नियम 2015 में शैक्षणिक योग्यता को निर्धारित कर दिया है। इसके तहत अब विक्रय भंडारण एवं प्रदर्शन के लिए लाइसेंस लेने के तहत व्यक्ति स्वयं को या उसके कर्मचारी को कृषि विषय, बायोकेमिस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस, रसायन, वनस्पति शास्त्र, प्राणिशास्त्र में स्नातक की डिग्री करना अनिवार्य किया है। व्यापारी इसी का विरोध कर रहे हैं। नियम के तहत जिनके पास लाइसेंस है उनको भी 2017 से पहले डिग्री हासिल करने की बात कहीं है। ऐसे में कई व्यापारी उम्रदराज है और इस उम्र में यह कोर्स करना समझ से परे है।

खबरें और भी हैं...