वर्धमान महावीर आेपन यूनिवर्सिटी का एमबीए एंट्रेंस टेस्ट अप्रैल में
बांसवाड़ा| वर्धमानमहावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा में एमबीए की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे परीक्षार्थी जिन्होंने कैट और मैट पास किया हो, उनको आवेदन करने के बाद सीधा दाखिला दे दिया जाएगा। अन्य परीक्षार्थियों को वीएमओयू का एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। इसके लिए यूजी में 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। मार्केटिंग, फाइनेंस और एचआरडी में एमबीए करवाया जाएगा। परीक्षा अप्रैल में 7 केंद्रों पर होगी। परिणाम के बाद क्षेत्रीय केंद्रों पर ही दाखिला दिया जाएगा।