अब बैलेंस इनक्वायरी करने से भी एक्टिवेट होगा रुपे एटीएम कार्ड
बांसवाड़ा| जनधनयोजना में जारी होने वाले रुपे एटीएम कार्ड अब बैलेंस इनक्वायरी से भी एक्टिवेट होंगे। इसके एक्टिवेशन के लिए खाते में बैलेंस जरूरी नहीं है। इस कार्ड को सक्रिय रखने के लिए 90 दिन में एक बार एटीएम मशीन में डालना जरूरी है। रुपे एटीएम कार्ड पर 5000 रुपए ओवरड्राफ्ट की सुविधा है, लेकिन पिछले 6 माह में जमा औसत बैलेंस के बराबर होगी। ओवरड्राफ्ट की यह राशि रुपे एटीएम कार्ड से निकाली जा सकेगी।