पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजतालाब क्षेत्र में मुस्लिम समाज के युवाओं ने की गौमाता की सेवा

राजतालाब क्षेत्र में मुस्लिम समाज के युवाओं ने की गौमाता की सेवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| देशमें वर्तमान समय में बीफ को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं रही है, वहीं शहर के मुस्लिम समाज के तीन-चार युवकों ने मानवीयता का परिचय देते हुए एक गाय के सुरक्षित प्रसव में मदद की। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा सोमवार दोपहर को राजतालाब क्षेत्र में नवाब लाला के मकान के पास एक गाय के प्रसव पीड़ा से तड़पने की सूचना दी गई। इस पर राजतालाब निवासी मेहबूब खान, नादिर सिंधी, आजम खान, जुबेर एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संस्थान के उदयपुर महासचिव अमजद खान ने मौके पर जाकर गौमाता का सुरक्षित प्रसव कराया। साथ ही गौमाता के लिए चारा-पानी और गुड़ की व्यवस्था भी कराई गई। इसके पश्चात वागड़ बने वृंदावन गौशाला में सूचना देकर गौमाता और बछड़े को गौशाला में पहुंचाया। गौशाला से अनुराग सिंघवी, बीट्टू जोशी, विकास कलाल, महेंद्र कटारा, गौरव पुरोहित मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...