बरसाती नाले को ढकने की मांग
बांसवाड़ा| शहरमें द्वारकाधीश मंदिर और मोतीमाताजी मंदिर के बीच में बरसाती नाले को ढकने की मांग की गई है। इसको लेकर सभापति को लोगों ने ज्ञापन देकर बताया कि इस नाले की वजह से मंदिर परिसर में मच्छर का प्रकोप रहता है। इसके साथ पानी भी सीपेज होता है। वहीं आसपास बच्चे खेलते हैं, इसलिए दुर्घटना की भी संभावना रहती है। इस मौके पर महेश पंचाल, योगेश जोशी, आशा सिंघाड़ा, सरोज दो सी, अनिता दोसी, हरीशचंद्र आदि मौजूद थे।