वेलेंटाइन डे पर गांधीगिरी से समझाइश होगी
बांसवाड़ा|अखिल भारतहिंदू युवा मोर्चा ने 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया। इस दिन युवाओं से गैरमर्यादित काम नहीं करने के लिए युवा वर्ग को गांधीगिरी से समझाने का प्रयास करेंगे। साथ ही प्रशासन से मांग है कि सार्वजनिक स्थान, पार्क, होटल, तालाब पर नियमित गश्त करते इस असांस्कृतिक गतिविधि को रोकने के प्रयास किए जाएंगे। यह जानकारी बादल भट्ट ने दी।