हवाईपट्टी की जगह दक्षता परीक्षा आज कूपड़ा बाईपास पर होगी
बांसवाड़ा| वनरक्षकभर्ती के लिए तलवाड़ा हवाई पट्टी पर होने वाली दक्षता परीक्षा बुधवार को प्रशासनिक वजहों से कूपड़ा बाईपास के पास होगी। डीसीएफ अमरसिंह गोठवाल ने बताया कि वनरक्षक दक्षता परीक्षा के रूप में पैदल चाल अब कूपड़ा बाईपास पर ध्रुवधाम के पास होगी। अभ्यर्थी समय पर बाईपास पर ही पहुंचे।