काका का घर जलाया, नाराज पिता ने कराया केस
बांसवाड़ा| सुरवानियामें जमीन विवाद के चलते एक युवक ने साेमवार शाम अपने काका का घर जला दिया। इससे नाराज युवक के पिता ने उसके खिलाफ ही थाने में केस दर्ज करा दिया। एएसआई जफरुल्ला खां ने बताया कि सुरवानिया निवासी दीपा पारगी और उसके भाई मोती पारगी के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। मोती पारगी गुजरात मजदूरी करने गया था पीछे से उसके भतीजे विनोद ने उसका मकान जला दिया। इससे नाराज विनोद के पिता दीपा ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। विनोद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।