गोष्ठी में दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
बांसवाड़ा| जिलेके प्राकृतिक प्रमुख पर्यटकस्थल कालीहेलधाम के भील केवट आश्रम पर मंगलवार को आशापूर्ण महाराज के सानिध्य में हवन यज्ञ और पर्यावरण विकास विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुअा।
इस दौरान कई लोगों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प लिया साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। गोष्ठी में आशापूर्ण महाराज ने कहा कि इस प्राकृतिक स्थल को विकसित करने के लिए आश्रम की ओर से वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में प्रशिक्षु आईएएस आईपीएस अधिकारी इस धाम पर आए थे। इससे इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के नक्शे पर जगह मिलने की आस जगी है। महाराज ने बताया कि सांसद मानशंकर निनामा ने इस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दी है। गोष्ठी में वासुदेव महाराज, पोवन महाराज, फूलगिरि महाराज, थानूनाथ महाराज सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान साधु संतों ने धाम के विकास और पर्यटकस्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया।