किसान प्रदेश अधिवेशन में जयपुर जाएंगे
बांसवाड़ा| भारतीयकिसान संघ के तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने के लिए बांसवाड़ा के किसान जयपुर जाएंगे। ये अधिवेशन 19 फरवरी से जयपुर में होगा। किसान संघ के गनोड़ा तहसील अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि बांसवाड़ा की प्रत्येक तहसील से एक बस भरकर किसान 18 फरवरी दोपहर को रवाना होंगे।