पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गड़बड़ी वाले 20 % स्कूलों का निरीक्षण 17 18 को

गड़बड़ी वाले 20 % स्कूलों का निरीक्षण 17-18 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| मिड-डे-मीलको लेकर 17-18 फरवरी को जिले की 20 प्रतिशत स्कूलों का निरीक्षण होना है। इस बार उन स्कूलों का जायजा लिया जाएगा, जहां पर कभी कभार ही सही, लेकिन मिड डे मील को लेकर अनियमितताएं सामने आई थी और जिला परिषद की बैठक में भी मामला उठा है।

ऐसे स्कूलों की सूची 15 फरवरी तक कलेक्टर को देनी है। अब जिला परिषद और शिक्षा विभाग इस चयन में लगे हुए हैं कि आखिर किन-किन स्कूलों का निरीक्षण अधिकारियों के माध्यम से कराया जाए। सीईओ रामनाथ चाहिल ने संबंधित विभाग से भी रिपोर्ट मांगी है, ताकि स्कूल चयन करने में एक तरह से आइडिया हो जाए। हालांकि जिला परिषद में शिक्षा विभाग की ओर से मिड डे मील को लेकर वरिष्ठ लिपिक दिलीप शाह को इस कार्य के लिए लगाया गया है।

80फीसदी स्कूलों में नहीं बंटते हैं फल

जिलेके करीब 3300 स्कूलों में मिड डे मील योजना चलती है। जिसमें गुरुवार का दिन बच्चों को मौसमी फल खिलाने का होता है, लेकिन 80 फीसदी स्कूलों में इस दिन बच्चों को फल नहीं मिलते। विशेषकर प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत संस्थाप्रधान तो फल बांटते ही नहीं है, परंतु फल खरीदी के बिल जरूर उठ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पूर्व डीईओ मोहनलाल पारगी के समय आया था और उन्होंने निरीक्षण में केले के चार टुकड़े कर बच्चों को बांटते हुए पकड़ा था।

खबरें और भी हैं...