दो ग्राम पंचायतों में आज लगेंगे पेंशन वितरण शिविर
बांसवाड़ा| सामाजिकसुरक्षा पेंशन लाभार्थियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का निबटारा करने के लिए जिलों की दो दो ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रत्येक माह की 10 तारीख से एक सप्ताह तक शिविर लगेंगे। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इन पंचायतों के अटल सेवा केंद्रों में शिविर लगाकर जिन पेंशनरों को पेंशन नहीं मिली है, उनको पेंशन वितरित की जाएगी।
बांसवाड़ा में प्रथम चरण में सज्जनगढ़ की मगरदा और तलवाड़ा की कुशलपुरा पंचायत में बुधवार को शिविर लगेंगे। पेंशन वितरण शिविरों का आयोजन प्रचार प्रसार दी बांसवाड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक करेगा। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सहयोग करेंगे। बीडीओ को अपने पंचायत समिति क्षेत्र के पेंशनरों की सूची उपलब्ध करवानी होगी।