शिविर में 201 विशेष योग्यजनों का पंजीयन
तलवाड़ा| पंचायतसमिति तलवाड़ा मुख्यालय पर मंगलवार को जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, माही बांसवाड़ा विद्युत परियोजना एवं न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट, एल्मिको कानपुर के सानिध्य में विशेष योग्यजन पंजीयन अंग उपकरण वितरण के लिए चयन शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 201 विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया गया, जिसमें 25 ट्राई साईकल, 53 श्रवण यंत्र, 15 वैशाखी, 10 केलिपर, 5 एम.टी. किट, 80 चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाए गए।
शिविर में अस्थि विशेषज्ञ डाॅ. रावत, डाॅ. दिनेश कुमार, डाॅ. विक्रम सिंह एवं न्यूक्लियर पॉवर के अभिंयता नरेश गुप्ता, माही बांसवाड़ा विद्युत परियोजना के शान्तिलाल चौबीसा, एल्मिको कानपुर के सदस्य पुरुषोत्तम रिखाड़ी ने विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान प्रज्ञा ने निःशक्तजनों के लिए आयोजित शिविर को सेवा क्षेत्र की मिसाल बताया। और इससे लाभांवित होने वाले जरूरतमंदों को उपलब्ध होने वाली सुविधा के उपयोग के बारे में अवगत कराया।
तलवाड़ा बीडीओ प्रकाशचन्द्र पंड्या ने जिले में विशेष योग्यजनों को अंग उपकरण के लिए चयन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को आबापुरा, गुरुवार को छोटी सरवन, शुक्रवार को बांसवाड़ा के अंबेडकर छात्रावास में चयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 4 मार्च को जिला मुख्यालय पर शिविर आयोजित कर कृत्रिम अंग उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रफुल्ल चौबीसा, नरेन्द्र आचार्य , महेन्द्र व्यास, महेन्द्र आचार्य, मनोहर जैन, जालिम सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल ने सहयोग किया।
तलवाड़ा में आयोजित निशक्तजन चयन शिविर में पंजीयन कराते अभ्यर्थी।