चंद्रपोल गेट स्कूल में एनएसएस शिविर
बांसवाड़ा|राबाउमावि चंद्रपोलगेट स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत नई स्वयंसेविकाओं ने बैठक का आयोजन किया। संस्थाप्रधान कमलेश सक्सेना ने बताया कि इस मौके पर सभी बालिकाओं को एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रभारी निर्मला वघेल ने भी संबोधित किया। लक्ष्मी कलाल ने बताया कि सभी ने सेवा कार्य को लेकर संकल्प दिलाया गया।