पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री को सुनने गया अौर बाइक गायब

मुख्यमंत्री को सुनने गया अौर बाइक गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| 5महीने पहले मुख्यमंत्री की सभा को सुनने आए युवक की बाइक गायब हो गई। मामला 5 माह पुराना है। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को कोतवाली में दर्ज की गई। गत 26 अप्रैल को गांधी मूर्ति चौराहे पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभा सुनने आए खांदू कॉलोनी निवासी पदमसिंह पुत्र रतनसिंह की कुशलबाग मैदान के पास रखी बाइक अज्ञात चोर लेकर भाग गए। रिपोर्ट में बताया कि आरजे 03 एसई 3876 नंबर की हीरो होंडा की बाइक उसने रात करीब 8 बजे मैदान के पास पार्क की थी। रात करीब 10.30 बजे सभा की समाप्ति के बाद वह बाइक के पास गया तो बाइक वहां मौजूद नहीं थी।