पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बांसवाड़ा में ऐसा नजारा देख खुद को रोक नहीं पाए लोग, देखें PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले पंद्रह दिनों से हो रही बारिश के बाद माही बैक वाटर का क्षेत्र खिल उठा है। माही बजाज सागर बांध का काकनसेजा की पहाड़ी से लिया गया विहंगम दृश्य।
बांसवाड़ा. राजस्थान के कई जिलों में पिछले 15 दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। इसी का असर है कि बांसवाड़ा के माही डैम के दो गेट खुलते ही और खूबसूरत मौसम का आनंद लेने के लिए लोगों का डैम के पास जमावड़ा शुरू हो गया है। संभाग के सबसे बड़े बांध माही के आसपास हरियाली की एक चादर-सी बिछ गई है। रविवार को दिन में तपन रही, लेकिन शाम होते-होते रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। माही डैम के साथ-साथ कागदी पिक अपवियर, काकनसेजा, सुरवानिया बांध के आसपास भी पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई।
अव्यवस्थाओं से निराशा भी ...
माही बांध और उसके बैक वाटर क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए कोई जरूरी इंतजाम नजर नहीं आए। पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बहुत दयनीय है। मिट्टी के निरंतर कटाव के कारण बरसाती नालों से होकर लोगों को गुजरना पड़ा।
आगे की स्लाइड में देखिए माही के आसपास हरियाली की एक चादर-सी बिछ गई है...