पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों ने नहीं सुनी तो किसानों ने उठाया नहर की सफाई का जिम्मा

अधिकारियों ने नहीं सुनी तो किसानों ने उठाया नहर की सफाई का जिम्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागीदौरा| जिम्मेदारविभाग प्रशासन जब आमजन की समस्याओं की अनदेखी करे तो स्वयं लोगों को समस्या का समाधान करने के लिए पहल करनी पड़ती है। ऐसा ही मामला बागीदौरा क्षेत्र के किसानों के साथ सामने आया है।
बांसला, अगोरिया, कातरिया, रतनपुरा, दलपुरा गांवों में सैकड़ों हजारों बीघा जमीन पर्याप्त पानी के अभाव में सूख रही थी वहीं खेतों में बोई गई फसल सूखती देख स्वयं किसानों ने 5 किमी लंबी नहर की साफ सफाई करने का बीड़ा उठाया। किसानों ने इस नहर में से मलबा, जमी हुई काई और कंटीली झाड़ियों को काटकर साफ करने का निर्णय लिया।
किसानों ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के बांसला, अगोरिया, कातरिया, रतनपुरा, दलपुरा गांवों में जा रही नहर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने पिछले एक माह से पानी की समस्या बनी हुई है। माही विभाग की बेरुखी की वजह से पांच गांवों के किसानों की फसल चौपट हो रही है। इसे देखकर इन किसानों ने राखो गेट से कातरिया टेल तक की नहर साफ कर डाली।

विभाग का काम, किसानों ने किया
ठंडके दिनों में पानी में उतर कर काम करना, खाना समय पर मिल रहा हैं और ही आराम। बस हाथों में बांस का डंडा लेकर घूम रहे पचास से अधिक किसान दिनभर अपने खेतों में पानी पहुंचाने की आस लगाकर सफाई के काम को अंजाम तक ले जाने में जुटे हुए हैं
किसान नाहरसिंह, अजीतसिंह, लक्ष्मणभाई, जहीरभाई, विठलाभाई ने बताया कि हमारी सैंकड़ो बीघा जमीन में बोई गई गेहूं की फसल को महज एक बार ही पानी मिला हैं उसके बाद से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया हैं। ऐसे हालात में हाड़तोड मेहनत से उगाई फसल सूख रही हैं। इसके चलते हम सब किसानों ने मिलकर केनाल की सफाई करने का फैसला लिया हैं।
किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि गुरुवार को सभी ने राखो गेट पर जाकर उपस्थित कर्मचारियों से पानी का लेवल करवाया। ताकि नहर में उतरकर अच्छी सफाई की जा सके। उसके बाद दो दिन में 2 किमी तक की नहर को पूरी तरह से साफ कर दी। शेष को अगले दो दिन में कातरिया टेल तक सफाई कर दी जाएगी।

नाहरसिंह ने बताया कि पूर्व में तीन बार उपखंड अधिकारी को कई बार विभाग को समस्या के बारे में बताया गया। कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग ने गंदगी हटाने के नाम पर मस्टरोल भरकर पैसा उठा लिया है।
बागीदौरा क्षेत्र में गंदगी से अटी पड़ी नहर से काई और मलबा निकालते किसान।
विभाग लापरवाही बरत रहा है। जिस कारण किसानों को नहर में उतरक झाड़ियों और मलबे की सफाई करनी पड़ रही है।
सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलें चौपट हो रही है। किसान संघ ने कई बार विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या से रूबरू करवाया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वेलजी पाटीदार, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ।

किसानों द्वारा समस्या बताने पर मैंने तत्काल विभाग के एईएन से बात की थी। लेकिन एईएन ने जेईएन को मामला देखने के निर्देश दिए थे। उसके बाद मैं पंचायत चुनाव में व्यस्त रहा। अब पूरी जानकारी लेकर शीघ्र निस्तारण करवाया जाएगा। लालसिंहदेवड़ा, उपखंड अधिकारी बागीदौरा।