बांसवाड़ा। स्वाइनफ्लू के बढ़ते असर को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. बीपी वर्मा ने उदयपुर से दवाइयां, वीटी मीडिया और मास्क मंगवाए। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ डॉ.रमेश शर्मा एक हजार टेमी फ्लू की टेबलेट, 6 वीटी मीडिया और मास्क लाए हैं।
जयपुर से टेमी फ्लू की टेबलेट, वीटी मीडिया, मास्क लेकर रवाना हुआ ट्रक शनिवार शाम उदयपुर पहुंचर, जिसके रविवार सुबह आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू का स्टेज में उपचार संभव है और इसकी बी और सी स्टेज गंभीर होती है।
इधर, एमजी अस्पताल में रोगियों की भीड़ बढ़ने को ध्यान में रखते हुए ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश बिसारिया के आग्रह पर स्वास्थ्य निरीक्षक और एक आयुष डॉक्टर की ड्यूटी तीन पारियों में अराउंड क्लॉक लगाई है। वे सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक, 1 से शाम 7 बजे तक और शाम 7 से सुबह 7 बजे तक आने वाले रोगियों की कंट्रोल रूम पर काउंसलिंग करेंगे।
झड़स की लड़की को स्वाइन लू
परतापुर. गढी-परतापुर क्षेत्र के झड़स गांव की अनुराधा भट्ट (20) को स्वाइन लू की पुष्टि हुई है। इस बालिका को परिजन उदयपुर ले गए। बीसीएमओ डा. मो. हकीम शेख ने बताया कि निर्देश के बाद झड़स गांव में उसके घर पर गए, लेकिन घर बंद मिला। यह लोग उदयपुर में उपचार करवा रहे हैं। यह बालिका पूर्व में एमजी अस्पताल में गई थी। वहा पर भर्ती हुई तथा बिना बताए चली आई थी। स्वाइन की लू की पुष्टि होने के बाद परिजन उदयपुर ले गये। वहीं, डडूका में घर- घर सर्वे की गई तथा महिला का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों को टेमी लू बांटी गई।