पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में भीड़, स्वाइन फ्लू के तीन और संदिग्ध सामने आए

अस्पताल में भीड़, स्वाइन फ्लू के तीन और संदिग्ध सामने आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में मंगलवार को सुबह से दोपहर एक बजे तक मौसमी बीमारियों से ग्रसित होकर आने वाले रोगियों की भीड़ लगी रही। इस बीच, स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में 3 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं।
अस्पताल प्रशासन ने इन मरीजों की प्रारंभिक जांच के बाद स्वाब के सैंपल लेकर उन्हें उदयपुर भेजे हैं। अब तक महात्मा गांधी अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर 17 मरीजों को भर्ती किया था, जिसमें से केवल 6 मरीज के सैंपल पॉजिटिव आए थे।
इनमें से भी दो ही हालत में सुधार आने के बाद छुट्टी दे दी गई है और 4 भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है ।पीएमओ डॉ. एलसी मईडा ने बातचीत में दावा किया कि जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। अभी ऐसी कोई स्थिति दुबारा सामने नहीं आई है। प्रभारी डाॅ. सर्वेश बिसारिया ने बताया कि मौसम के हाल पर काफी हद तक स्थिति निर्भर रहेगी।
दुआ करो! मौसम में और बदलाव आए
इन दिनों अस्पताल डाॅक्टर मरीजों से कह रहे है कि दुआ करो, मौसम बदल जाए। ठंड एकदम खत्म-सी हो जाए, हवा नहीं चले और गर्मी का पारा बढ़े। तभी स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी का पूरी तरह से कंट्रोल होगा।
यह बीमारी विशेष रूप से ठंड के दिनों में ही होती है। तेज हवा चलने से इसके कीटाणु भी तेजी से फैलने लगते हैं। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी तो कीटाणु का फैलाव कम होगा, बीमारी रुकेगी। दूसरी ओर मरीज कम होने के पीछे भी कारण यही रहा है। यदि मौसम बदल जाए तो अंकुश भी लग पाएगा। कंट्रोलर डॉ. नंदलाल चरपोटा के मुताबिक मौसम से राहत का अनुभव हो रहा है।

तीन दिन में घटे मरीज
दूसरी ओर पिछले तीन दिनों में मरीजोंं की संख्या में इजाफा हुआ है। तीन पहले प्रतिदिन सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, जो स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं, ऐसे मरीजों की संख्या 170 से आसपास थी, लेकिन दो दिनों से मरीजों की संख्या घटकर 97 और 84 के आसपास रही है। जिन्हें टेमी फ्लू और आवश्यक दवाई, चैकअप आदि किया जा रहा है। लेकिन मंगलवार को भी मरीजों की भारी भीड़ रही थी। जिन्हें आवश्यक दवाई दी गई है।