पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Death On Electricity Pole Banswara Rajasthan

ट्रांसफार्मर पर 6 घंटे झूलता रहा युवक का शव, नीचे उतारने से रोकते रहे परिजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहनवाड़ी/बांसवाड़ा. बिजली के ट्रांसफॉर्मर से चिपक जाने से गुरुवार को युवक की मौत हो गई। मौताणा (मौत के बाद का मुआवजा) दिलाने की मांग को लेकर मृतक का शव 6 घंटे तक बिजली के पोल पर ही झूलता रहा।
परिजन पुलिस को उस व्यक्ति का नाम बताने की मांग पर अड़े थे, जिसने मृतक को बिजली के पोल पर चढऩे के लिए कहा था। इसके बाद ही शव को नीचे उतारने की बात अड़े थे। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव सरीखा माहौल हो गया। इसे देखते हुए तीन थानों की पुलिस बल के साथ डीएसपी, एसडीएम और तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौके पर डटे रहे।
ग्राम पंचायत मोना डूंगरा के तरकिया निवासी मंगला पुत्र नाथा शाम 4.45 बजे सल्लोपाट गांव में बिजली का काम करने के लिए गया था। कनेक्शन के लिए वह बिजली के जिस पोल पर चढ़ा था, उसी पोल पर पर ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ था। ट्रांसफार्मर से 11 केवी की लाइन की सप्लाई बह रही थी। आशंका जताई जा रही है कि काम करने के दौरान उसका पैर फिसलने से वह लाइन से चिपक गया। इससे उसका पूरा शरीर जल गया।
घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी, उन्होंने फोन करके गांगड़तलाई क्षेत्र के जीएसएस से बिजली की सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने शव को नीचे उतारने से पुलिसकर्मियों को रोक दिया। पुलिस ने घटना के बाद परिजनों को शव नीचे उतारकर के प्रयास किए, लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होने लगे। पुलिस ने कानून व्यवस्था को संभालने के लिए सल्लोपाट में तीन थानों की पुलिस मय एसएचओ के साथ तैनात कर दिया।
इसकी सूचना पर एसडीएम मधुसूदन पालीवाल, बागी दौर पुलिस डिप्टी सवाई सिंह भाटी, तहसीलदार गांगड़तलाई समेत अधिकारी जमे रहे। घटना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन 6 घंटे तक प्रयास विफल रहा। परिजन युवक को पोल पर चढ़ाने वाले का नाम जानने की जिद पर अड़ गए। घटना के बाद रात 11 बजे समझौता हुआ, तब जाकर परिजन शव को नीचे उतरवाने के लिए राजी हुए। सल्लोपाट थानाधिकारी रोशनलाल ने बताया कि शव को बिना विवाद के नीचे उतार लिया गया, जिसे देर रात एमजी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कराने की कार्रवाई हुई।आगे की कार्रवाई शुक्रवार को की जाएगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, ऊपर का हिस्सा हो चुका था राख