घाटोल/बांसवाड़ा. एक किशोरी अपनी लाज बचाने की खातिर तीन बदमाशों से जूझती रही। काफी देर तक संघर्ष किया। इस दौरान वह चिल्लाई, बदमाशों से हाथापाई की और आखिर में अपने नाखूनों को ही हथियार बनाते हुए स्वयं को बचाने का प्रयास किया। बदमाशों को नाखून से खरोचा तो कभी हाथ और पैर चलाते हुए अपना बचाव किया। किशोरी ने तीनों बदमाशों से हाथापाई किया। इस दौरान बदमाशों ने उसके गाल पर थप्पड़ भी लगाए।
बांसवाड़ा से करीब 15 किमी दूर सेनावासा गांव में एक किशोरी को अकेले देखकर तीन बदमाशों ने सामूहिक ज्यादती करने का प्रयास किया। इस घटना में करीब पौने घंटे तक किशोरी ने बदमाशों से खुद को बचाने का प्रयास किया। आखिर में वह जोर जोर से चिल्लाई, जिसके बाद कुछ लोग दौड़कर आए, तब जाकर बदमाश भाग गए। इस दौरान वह साहसी बनी रही। यह घटना सेनावासा गांव में 26 जनवरी की है। इस वारदात से आक्रोशित हुए लोगों ने नेशनल हाइवे 113 को जाम कर दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...