घर के आगे खड़ी जीप चोरी
बाड़मेर | सनावड़ाबस स्टैंड के पास एक घर के आगे खड़ी मेजर जीप को शनिवार रात अज्ञात चोर चुराकर ले गए। चोरी की वारदात के बाद सूचना मिलने पर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर तलाश शुरू की। सनावड़ा निवासी जेठाराम पुत्र डूंगरा राम सियाग ने मामला दर्ज करवाया कि शनिवार रात में उनके बेटे खेमाराम ने घर के आगे जीप को खड़ी कर अंदर सो गया था। सुबह के करीब 4 बजे के बाद अज्ञात लोग जीप आरजे-04, टीए- 0695 को चुराकर ले गए।