पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूर्य सप्तमी पर शोभायात्रा निकाली

सूर्य सप्तमी पर शोभायात्रा निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को सूर्य सप्तमी हर्षोल्लास से मनाई। ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें दुपहिया वाहन रैली भी शामिल थीं। शाेभायात्रा में रथ पर बैठने का लाभ राजेश पुत्र कृपाशंकर शर्मा एवं घोड़ों पर बैठने का लाभ अभिमन्यु एवं योगेश ने लिया। शोभायात्रा गांधी चौक से खागल मोहल्ला होती हुई जय भास्कर एवं भास्कर भगवान के जयघोष के साथ देवी की खागली स्थित पीपलाद माता मंदिर पहुंची। मंदिर में यज्ञ का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में महिलाएं कलश लिए हुए चल रही थीं। मंदिर में समाज की बच्चियों ने समाज में रही समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार रखे। इसमें मेना के विचार बहुत ही सराहनीय रहे। समाज के वरिष्ठ संरक्षक नंदकिशोर शर्मा ने बच्चियों को प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बच्चियों ने विभिन्न विषय पर कविता सुनाई जिसे सभी ने सराहा। मंच संचालन रमेश शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...