वृक्ष-जीव जन्तु मित्रता दिवस मनाया
बाड़मेर |किसान केसरी स्कूल में कल्पतरु संस्थान बाड़मेर की ओर से स्कूल परिसर में संस्थान के जिलाध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित लंगेरा स्कूल प्रबंधक प्रेमाराम भादू, रघुवीर सिंह तामलोर, छात्र नेता विजयराज सहारण ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। भादू ने कहा कि आज पर्यावरण आगे आने वाली भावी पीढ़ी के लिए खतरे का माहौल बन रहा है।
कार्यक्रम में तामलोर ने पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संस्था पर्यावरण के प्रति अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने छात्रों से छायादार पौधे रोपने और उनकी नियमित देखभाल करने को कहा। देवाराम पूनिया, ओमप्रकाश, दलपत सिंह, शैतान सिंह, बालेरा रिडमल, जितेंद्र सिंह, राजगुरु सोनाणी, प्रभुराम सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।