पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन दहाड़े दुकान से सिलाई मशीन की चोरी, तीन घंटे बाद पकड़ा गया

दिन दहाड़े दुकान से सिलाई मशीन की चोरी, तीन घंटे बाद पकड़ा गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके मल्लीनाथ मार्केट के पास एक सिलाई मशीन दुकान से रविवार दिन दहाड़े दो सिलाई मशीनें चोरी हो गई। शाम के करीब पौने पांच बजे दो बदमाशों ने बारी-बारी से दुकान के बाहर रखी मशीनों को उठाया और चलते बने।
जब दुकानदार को सिलाई मशीन चोरी की भनक लगी, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात का पूरा वाक्या कैद हो गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। तीन घंटे बाद कोतवाली पुलिस ने बदमाश को पकड़ा और चोरी की दो मशीनें भी बरामद कर ली।

कोतवाल बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि देवीलाल पुत्र पुरखाराम सोनी निवासी ढाणी बाजार ने रिपोर्ट देकर बताया कि मल्लीनाथ मार्केट में उसकी सिलाई मशीन दुकान है। रविवार को करीब पौने पांच बजे उसकी दुकान के बाहर पर रखी दो सिलाई मशीनें दो अलग-अलग लड़के चुरा ले गए।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों की तलाश शुरू करी। करीब पौने आठ बजे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बदमाश को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने लीलसिंह पुत्र जोगराजसिंह निवासी सांखली गिराब को गिरफ्तार किया।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी : दरअसल मशीनें चुराकर फरार हुआ लीलसिंह वीराराम दर्जी की दुकान पर मशीनें रखकर टैक्सी लाने के लिए गया था। इस बीच तलाश में गई पुलिस भी वहां पहुंच गई। जैसे ही लीलसिंह टैक्सी लेकर मशीनें ले जाने के लिए आया तो पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं एक चोर भाग गया, जिससे पुलिस पकड़ने के प्रयास कर रही है।


खबरें और भी हैं...