पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनसीसी परीक्षा में हथियारों को खोलना और जोड़ना भी सीखा

एनसीसी परीक्षा में हथियारों को खोलना और जोड़ना भी सीखा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | टूराज इंडेप कंपनी एनसीसी बाड़मेर के कैडेट्स की बी सर्टिफिकेट परीक्षा रविवार को एमबीसी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित हुई। कमान अधिकारी कर्नल एस एस फोगाट ने बताया कि जैसलमेर और बाड़मेर के 69 एनसीसी कैडेट्स ने परीक्षा दी। इस दौरान आठ गल्र्स कैडेट्स भी शामिल हुई। लिखित परीक्षा के बाद ड्रिल की प्रायोगिक परीक्षा, हथियारों को खोलना जोड़ना भी सीखा। परीक्षा में साक्षात्कार के माध्यम से भी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद कैडेट्स को सेना और अन्य भर्ती में लाभ मिलता है। परीक्षा में कर्नल एसएस फोगाट, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डाॅ. आदर्श किशोर, सूबेदार जयप्रकाश, हवलदार भैंरोसिंह, हवलदार पर्बतसिंह, ललित जोशी, मुकेट बिहारी, फकीर चंद ईश्वर ने परीक्षा संपन्न करवाई।

बाड़मेर. एनसीसी परीक्षा के दौरान सलामी देते कैडेट्स।

खबरें और भी हैं...